{"_id":"6a12e61298ddd942370e7d33","slug":"video-villagers-erupted-in-anger-over-the-power-crisis-and-people-reached-the-power-station-late-at-night-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, देर रात पावर हाउस पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, देर रात पावर हाउस पहुंचे लोग
कपूरी फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव मरवा खुर्द और कपूरी के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही समस्या को लेकर शनिवार देर रात व्यासपुर स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन के समय बिजली न के बराबर मिल रही है, जबकि रात में बार-बार घोषित और अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बाधित होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरमेज सिंह, परविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रेशम सिंह और जोनी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है। कई बार शिकायत देने के बावजूद विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
स्थिति से परेशान होकर शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई और थाना प्रभारी विनोद सैनी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद विभाग के कार्यकारी अभियंता ने फोन पर ग्रामीणों को जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।