{"_id":"6a12987225364a62cb02f4e0","slug":"video-district-level-meeting-and-camp-of-up-sunni-central-waqf-board-was-organised-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक एवं शिविर का किया गया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक एवं शिविर का किया गया आयोजन
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:49 AM IST
Link Copied
जीवनशाह स्थित मस्जिद शहीदैन में शनिवार को यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक एवं शिविर का आयोजन किया गया। बैठक में जिलेभर से 150 से अधिक लोग अपनी समस्याएं और वक्फ संपत्तियों से संबंधित फाइलें लेकर पहुंचे। शिविर का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों से जुड़े मामलों का निस्तारण और पोर्टल पर लंबित प्रक्रियाओं को पूरा कराना रहा।
बैठक की अध्यक्षता वक्फ बोर्ड कोऑर्डिनेटर मुफ्ती इमरान नदवी ने की, जबकि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद इसहाक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुफ्ती इमरान नदवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियां अल्लाह की मिल्कियत हैं और उनकी हिफाजत करना भी इबादत का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जिन संपत्तियों की प्रविष्टियां अमान्य हो गई थीं, उनके दस्तावेजों में कमियां दूर कर दोबारा अपलोड और सबमिट करने की प्रक्रिया शिविर में पूरी कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।