{"_id":"6a12dec7a8c5315f0c0110e8","slug":"video-two-women-die-after-roof-collapses-at-gurdwara-in-amritsar-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: गुरुद्वारे में गिरा निर्माणाधीन छत का हिस्सा, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: गुरुद्वारे में गिरा निर्माणाधीन छत का हिस्सा, दो महिलाओं की मौत
गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत की लोहे की शटरिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई। उस समय वहां लंगर सेवा और माथा टेकने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं।
घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास अस्पताल और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ महिलाओं के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।
मौके पर पहुंची एडीसीपी अमनदीप कौर ने बताया कि तुरंत राहत कार्य शुरू करवाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंगर हॉल में मौजूद थे। शटरिंग गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई और संगत के सहयोग से मलबे में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज आई, जिसके बाद लोहे की प्लेटें नीचे आ गिरीं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक घायल महिला ने बताया कि वह माथा टेकने के लिए लाइन में खड़ी थी। अचानक धक्का महसूस हुआ और वह नीचे गिर गई। होश आने पर पता चला कि कई महिलाएं घायल हो चुकी थीं। महिला के सिर में चोट आई है और टांके लगाए गए हैं।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।