{"_id":"6a12e617d19b1df6ad0f0faa","slug":"video-sdm-held-a-meeting-with-the-people-regarding-the-problem-of-monkeys-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बंदरों की समस्या को लेकर एसडीएम ने की लोगों से बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बंदरों की समस्या को लेकर एसडीएम ने की लोगों से बैठक
शहर में शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर एसडीएम ने रविवार को नागरिकों के साथ बैठक की। बंदरों के आतंक से मुक्ति पाने के लिए मदद की आस लेकर पहुंचे लोगों को एसडीएम योगेश सैनी ने सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य पदार्थ न डालने की नसीहत दी और लोगों से ही सहयोग मांगकर वापस लौटा दिया। बैठक में बंदरों की समस्या पर कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।
बता दें कि शहर निवासी सुशील शर्मा को शनिवार को बंदरों ने घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने बालाजी चौक पर जाम लगा दिया और समाधान की मांग की। बाद में एसडीएम ने रविवार को बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन देकर लोगों को धरने से उठाया। रविवार सुबह 11 बजे एसडीएम योगेश सैनी के आवास पर बैठक हुई। बाद में उन्होंने इस घटना पर चिंता जताई और लावारिस पशुओं की संख्या करने पर चर्चा की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस अभियान की सफलता के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ने और आवासीय क्षेत्र में खाने का सामान न डालने की अपील की। अपील सुनते ही नागरिक पिघल गए और अपने घर लौट गए। बैठक में एसडीएम ने नागरिकों की समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।