{"_id":"6a133de62d6baa9806008b5f","slug":"tiger-suddenly-appears-in-front-of-car-on-road-in-lakhimpur-kheri-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: सड़क पर अचानक कार के सामने आया बाघ, सहमे लोग; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: सड़क पर अचानक कार के सामने आया बाघ, सहमे लोग; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 24 May 2026 11:35 PM IST
लखीमपुर खीरी में पलिया-दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर शनिवार देर शाम वहां से गुजर रहे पलिया के कुछ व्यापारियों की गाड़ी के सामने अचानक एक बाघ आ गया, जिससे कुछ समय के लिए उनकी सांसें अटक गईं। नेपाल बॉर्डर की तरफ से कुछ व्यापारी अपने निजी वाहन से पलिया लौट रहे थे। दुधवा नेशनल पार्क के घने जंगल वाले मार्ग पर अचानक सड़क किनारे एक बाघ टहलता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच व्यापारियों की गाड़ी की तेज हेडलाइट की रोशनी सीधे बाघ के ऊपर पड़ गई।
आमतौर पर रोशनी देखकर पीछे हटने वाला वन्यजीव इस बार विपरीत दिशा में चलने लगा। लाइट की रोशनी पड़ते ही बाघ ने सीधे व्यापारियों की गाड़ी की तरफ कदम बढ़ा दिए। बाघ को अपनी ओर आता देख व्यापारी घबरा गए। हालांकि चालक ने सूझबूझ से काम लिया और बिना घबराए गाड़ी को धीरे से आगे की तरफ बढ़ा दिया। गाड़ी को अपनी ओर आता देख बाघ ठिठक गया और पलक झपकते ही सड़क छोड़कर किनारे की घनी झाड़ियों में जा घुसा। बाघ के जंगल में ओझल होने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।