{"_id":"6a12ea4c5b17a3bd940844b2","slug":"video-amar-ujalas-dialogue-program-in-jind-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में फूटा शहरवासियों का दर्द, टूटी गलियों से लेकर गंदे पानी के प्रशासन से किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में फूटा शहरवासियों का दर्द, टूटी गलियों से लेकर गंदे पानी के प्रशासन से किए सवाल
अर्बन इस्टेट में आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शहरवासियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शहर की बदहाल गलियों, पेयजल संकट, सीवरेज ओवरफ्लो और जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों को लेकर प्रशासन और सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
पूर्व पार्षद मोना, सुनील रेढू, जयपाल मलिक और विकास जांगड़ा समेत अन्य लोगों ने कहा कि शहर की कई गलियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। बरसात और सीवरेज के पानी के कारण गलियों में कीचड़ जमा रहता है। अभी तक शहर के नालों की सफाई नहीं करवाई गई। लंबे समय से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर हालात इतने खराब हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। संवाद कार्यक्रम में बाहरी कॉलोनियों में पेयजल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में समय पर पानी नहीं पहुंचता और कई क्षेत्रों में पेयजल लाइनें लीकेज होने के कारण गंदगी मिला पानी सप्लाई हो रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। महिलाओं को पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस अवसर पर कर्मपाल, रमेश नैन, मोनू सैनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।