{"_id":"6a129a711fcfa4e08a0276a2","slug":"video-hamirpur-attempt-to-steal-devotees-belongings-in-deotsidh-two-accused-caught-and-severely-thrashed-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने का प्रयास, पकड़े गए दो आरोपियों की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने का प्रयास, पकड़े गए दो आरोपियों की जमकर धुनाई
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 11:58 AM IST
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में देर रात सराय नंबर-नौ की छत पर सो रहे श्रद्धालुओं के सामान पर हाथ साफ करने का प्रयास कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सुबह तड़के तीन बजे के करीब आरोपी सराय की छत पर सो रहे यात्रियों का सामान चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं की नींद खुल गई और उन्होंने मौके पर ही आरोपियों को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चोरी के प्रयास से नाराज श्रद्धालुओं ने आरोपियों को छत्त पर पिलर से बांध दिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाबा बालकनाथ न्यास की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को भीड़ से बचाकर पुलिस चौकी दियोटसिद्ध ले गए। घटना के बाद सराय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।श्रद्धालुओं ने मंदिर क्षेत्र में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।