{"_id":"6a12ea4809c07dda680ee8f3","slug":"video-rajya-sabha-mp-from-bihar-sanjay-yadav-reached-hansi-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पहुंचे बिहार से राज्यसभा सांसद संजय यादव, बोले-कॉकरोच पार्टी वर्चुअल मूवमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पहुंचे बिहार से राज्यसभा सांसद संजय यादव, बोले-कॉकरोच पार्टी वर्चुअल मूवमेंट
यादव धर्मशाला में समाज सुधार को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार से राज्यसभा सांसद संजय यादव ने शिरकत की। इस दौरान सांसद संजय यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कहा कि यह एक सांकेतिक ऑनलाइन वर्चुअल मूवमेंट है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हंसी-मजाक के रूप में एक वर्चुअल मूवमेंट है।
कार्यक्रम में पहुंचने पर यादव सभा के प्रधान ओमप्रकाश यादव व शशिकांत यादव ने सांसद का स्वागत किया। सांसद संजय यादव ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। अपेक्षित और गरीब वर्ग एकजुटता के साथ कार्य करें तो समाज में फैली कई समस्याओं और कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक एकता को समाज, राज्य और देश की प्रगति का आधार बताया।
संजय यादव ने बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद से राज्यसभा सांसद की ओर जाना नीतीश कुमार के राजनीतिक अवसान का संकेत माना जा रहा है। बिहार की जनता इसे विश्वासघात के रूप में देख रही है, क्योंकि 2025-30 तक नेतृत्व जारी रखने का संदेश बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। इसके साथ ही देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार को देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।