Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The father of four children had murdered a married woman in a love affair, CO Jitendra Singh giving information about the case.
{"_id":"6a139821c4834dbdd807f740","slug":"video-the-father-of-four-children-had-murdered-a-married-woman-in-a-love-affair-co-jitendra-singh-giving-information-about-the-case-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग में की थी विवाहिता की हत्या, मामले की जानकारी देते सीओ जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग में की थी विवाहिता की हत्या, मामले की जानकारी देते सीओ जितेंद्र सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:00 AM IST
Link Copied
बुढ़ाई गांव में रजनी अहिरवार (35) की हत्या उसके ही प्रेमी ने कुल्हाड़ी से मारकर की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी रक्षपाल बघेल को खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रक्षपाल ने दोनों के बीच के प्रेम संबंध की बात कुबूल करते हुए बताया कि रजनी उस पर दूसरे शहर में जाकर रहने का दबाव बना रही थी। उसकी बात न मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कह रही थी। इस वजह से उसने रजनी की हत्या कर दी।
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 22 मई को रजनी अहिरवार का खून से सना शव उसके घर से बरामद हुआ था। उसका पति भूपत हरियाणा में रहकर प्राइवेट काम करता था। कभी कभार ही वह घर आता था। रजनी यहां अपने तीन बेटी और एक बेटे के साथ अकेले रहती थी। करीब आठ माह से उसका पड़ोस में रहने वाले रक्षपाल से प्रेम संबंध बन गए थे। रक्षपाल का घर उससे करीब दो मीटर दूर है।
रक्षपाल भी शादीशुदा है। उसके भी चार बेटे हैं। रजनी से बात करने के लिए रक्षपाल ने उसे एक मोबाइल फोन भी दिया था। पुलिस के मुताबिक रजनी अब भूपत को छोड़कर रक्षपाल के साथ रहना चाहती थी। वह रक्षपाल से गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने का दबाव बना रही थी लेकिन, रक्षपाल को यह मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। 22 मई को रात करीब 11.45 बजे फोन करके रजनी ने उसे बुलाया था।
पूछताछ के दौरान रक्षपाल ने बताया कि उसके पहुंचने पर रजनी फिर विवाद करने लगी। उसने वहां रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। रजनी का सीडीआर निकालने पर पुलिस को रक्षपाल का पता चल गया। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव कटियार, नियाज खां, रविकांत गोस्वामी, अवध नरेश शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।