{"_id":"6a51fd21dc0e3d37c10f7680","slug":"jhansi-policeman-s-son-harassing-young-woman-after-hacking-her-id-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आईडी हैक कर युवती को धमका रहा पुलिसकर्मी का पुत्र, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आईडी हैक कर युवती को धमका रहा पुलिसकर्मी का पुत्र, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी
Sat, 11 Jul 2026 01:52 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:52 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अफसरों की दखल के बाद नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबाद थाना निवासी युवती को उसका पूर्व प्रेमी इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर ब्लैकमेल कर रहा है। सोशल मीडिया आईडी भी उसने हैक कर ली। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी का पुत्र है इस वजह से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों की दखल के बाद नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राज श्रीवास निवासी वंशी नगर, खुशीपुरा के साथ पहले उसके प्रेम संबंध थे लेकिन, अब काफी समय से उसका अलगाव हो गया है। इसे बावजूद आरोपी उसे परेशान कर रहा है। उसकी निजी तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। यह फोटो और आपत्तिजनक संदेश उसके परिजनों को भी भेजता है। रात में अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन कर परेशान करता है। उसके साथ बाहर चलने का दबाव बना रहा था। पुलिसकर्मी का बेटा होने की वजह से पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।