सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Villagers Bust Iron Ore Smuggling; Forest Department Still Unable to Identify Truck Owners Even After 24 Hours

Jagdalpur: ग्रामीणों ने पकड़ी लौह अयस्क तस्करी, वन विभाग 24 घंटे बाद भी नहीं बता पाया ट्रक मालिक कौन

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: जगदलपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 08:45 PM IST
Villagers Bust Iron Ore Smuggling; Forest Department Still Unable to Identify Truck Owners Even After 24 Hours

पंडेवार गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने लौह अयस्क तस्करी का भंडाफोड़ किया। उन्होंने दो ट्रक और एक जेसीबी मशीन पकड़वाई। सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस ने गाड़ियां जब्त कर लीं। हालांकि, 24 घंटे बाद भी विभाग के पास वाहन मालिकों की जानकारी नहीं थी। चालकों के बारे में भी कोई सूचना नहीं मिली।

जब्ती के करीब 24 घंटे बाद तक विधिवत कार्रवाई नहीं हुई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी। गांव के पास जेसीबी मशीन से ट्रकों में अवैध लौह अयस्क भरा जा रहा था। इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। टीम करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और दो 14 चक्का ट्रक तथा एक जेसीबी मशीन जब्त की। रविवार सुबह से दोपहर तक वन विभाग कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया। देर शाम तक अधिकारियों के पास जब्त ट्रकों के मालिक और चालकों की जानकारी नहीं थी। मीडिया द्वारा लगातार जानकारी मांगने के बाद विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू की है।

‘आलू माल’ का अवैध कारोबार

पंडेवार और आसपास की पहाड़ियों में लौह अयस्क के लम्प्स बड़ी मात्रा में मिलते हैं। इनका आकार आलू जैसा होने के कारण स्थानीय लोग इन्हें ‘आलू माल’ कहते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि मजदूर इन्हें पहाड़ियों से नीचे उतारते हैं। फिर सड़क किनारे या सुनसान स्थानों पर जमा किया जाता है। रात में जेसीबी और अन्य मशीनों से ट्रकों में भरकर बाहर भेज दिया जाता है। यह अवैध माल स्पंज आयरन संयंत्रों और आयरन क्रशरों तक पहुंचता है।

लाखों का भुगतान और कारोबार का विस्तार

एनएमडीसी लौह अयस्क के लम्प्स करीब 8300 रुपये प्रति टन की दर से बेचता है। स्थानीय स्तर पर तस्करों से यही माल करीब 4000 रुपये प्रति टन में खरीदा जाता है। एक ट्रक में 40 से 50 टन तक अयस्क भरा जाता है। यानी एक ट्रक के बदले तस्करों को डेढ़ से दो लाख रुपये तक मिल जाते हैं। यही वजह है कि बैलाडीला से लगे पंडेवार और फरसपाल क्षेत्र में यह अवैध कारोबार बढ़ रहा है। बैलाडीला की पहाड़ियों से लेकर गंगालूर तक यह लम्प्स पहाड़ों पर बिखरा पड़ा है।

यह पहला मामला नहीं है जब अवैध लौह अयस्क परिवहन पकड़ा गया है। करीब दो वर्ष पूर्व भी दो ट्रक और एक पोकलेन मशीन जब्त की गई थी। उस समय भी कार्रवाई हुई थी, लेकिन बाद में वाहन छोड़ दिए गए थे। इसलिए इस बार ग्रामीणों की नजर है कि वन विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई करता है या वाहनों को राजसात करता है। अवैध परिवहन में वाहन जब्ती के साथ राजसात करने का भी प्रावधान है। वन अधिनियम 1927 के तहत दोष सिद्ध होने पर तीन से सात साल तक की सजा हो सकती है। दंतेवाड़ा के डीएफओ रंगानाधा रामकृष्णा वाय ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
 

लौह अयस्क के साथ पकड़ी गई ट्रक
लौह अयस्क के साथ पकड़ी गई ट्रक- फोटो : credit
 
लौह अयस्क के साथ पकड़ी गई ट्रक
लौह अयस्क के साथ पकड़ी गई ट्रक- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: मांसपेशियों के दर्द से मिलेगी राहत, फिजियोथैरेपिस्टों की कार्यशाला आयोजित

24 May 2026

VIDEO: आगरा जोन के एडीजी एसके भगत ने संभाला कार्यभार, ये रहेंगी प्राथमिकताएं

24 May 2026

VIDEO: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

24 May 2026

VIDEO: 1.41 करोड़ में खरीदा फ्लैट, बिल्डर ने दूसरे को बेचा; जांच में जुटी पुलिस

24 May 2026

VIDEO: डेटिंग एप से दोस्ती, होटल रूम में शादीशुदा युवक संग किया ऐसा कांड; समलैंगिकों की मोहब्बत की खौफनाक कहानी

24 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: छह महीने से बदहाल थी सिंहपुर-कल्याणपुर सड़क, सीवर के पानी से हुई जर्जर, नगर निगम ने की मरम्मत

24 May 2026

UPSC Prelims 2026: कैसा था यूपीएससी का पेपर? परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया | Ludiana News

24 May 2026
विज्ञापन

Meerut: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर 250 छात्राओं को साइकिलें वितरित, बोले अतुल प्रधान-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान लक्ष्य

24 May 2026

नीरज कातिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सोनीपत में मुठभेड़ के बाद तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

24 May 2026

Baghpat: महर्षि नारद जयंती और हिंदी पत्रकारिता दिवस पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन

24 May 2026

Meerut: निजी अस्पताल में उपचार शुल्क को लेकर हंगामा, परिजनों ने दुर्व्यवहार और मनमानी वसूली का लगाया आरोप

24 May 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में लू की स्थिति जारी, लगातार बढ़ रहा है तापमान | Chandigarh Weather

24 May 2026

Bareilly: पटी गली मोहल्ले में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग हो रहे परेशान

24 May 2026

VIDEO: ताज कप हेक्सा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में होंगे रोमांचक मुकाबले

24 May 2026

VIDEO: आगरा में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

24 May 2026

VIDEO: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, अधिकारियों के कार्यालयों पर जड़े ताले

24 May 2026

VIDEO: विवि की लापरवाही, प्रवेशपत्र में कहीं रोल नंबर तो कुछ में विषय ही नहीं

24 May 2026

VIDEO: यूपीपीसीएल के चेयरमैन की बैठक में गूंजा आगरा में हुए टेंडर घोटाले का मुद्दा

24 May 2026

VIDEO: असली बिल से बेची नकली दवाएं, कई राज्यों में सप्लाई, करोड़ों का माल जब्त; पुलिस भी कार्रवाई में जुटी

24 May 2026

VIDEO: वर्दी में वीडियो बनाने की कर बैठे भूल, महिला दरोगा भी नहीं पीछे; इन पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

24 May 2026

VIDEO: बिजली कटाैती से हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही आपूर्ति; सूखने लगी फसलें

24 May 2026

VIDEO: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, शरीर पर थे चोटों के ऐसे निशान; दहेज में भैंस मांगने का आरोप

24 May 2026

VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में आरोपी रवि यादव ने नहीं दिए बयान, अब पुलिस कर रही ये तैयारी

24 May 2026

VIDEO: अवैध धर्मांतरण के आरोपी की जमानत खारिज

24 May 2026

अयोध्या में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

24 May 2026

अंबेडकरनगर में एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल का जन आरोग्य मेले पर असर

24 May 2026

VIDEO: धर्मांतरण के आरोपियों से पूछताछ में सामने आए नाै नाम, पुलिस ने जारी किए नोटिस

24 May 2026

VIDEO: आईपीएल फैन पार्क में उमड़े क्रिकेट प्रेमी, स्टेडियम जैसा रहा रोमांच

24 May 2026

कानपुर: शादी समारोह में चार रसगुल्ला न देने पर भड़का युवक, काउंटर में खड़े युवक पर प्लेट से हमला

24 May 2026

Sirmour: शांतिपूर्ण मतदान को लेकर ददाहू से 53 चुनाव पार्टियां गन्तव्य के लिए रवाना

24 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed