{"_id":"6a12bf3189c8c591120edaeb","slug":"video-people-in-agra-troubled-by-power-cuts-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली कटाैती से हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही आपूर्ति; सूखने लगी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली कटाैती से हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही आपूर्ति; सूखने लगी फसलें
आगरा में भीषण गर्मी में क्षेत्र के कई गांवों में हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति बाधित होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं, वहीं रात के समय कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। तकनीकी खामी की वजह से आपूर्ति बाधित होने के बाद उसे ठीक करने में ज्यादा समय लगने की वजह से भी मुश्किलें हो रही हैं। बिचपुरी के गांव अंगूठी के पूर्व प्रधान कृष्णवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पिछले आठ दिनों से क्षेत्र में रोजाना 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से मूंग और चरी की फसल की सिंचाई भी समय पर नहीं हो पा रही, जिससे फसलें सूखने लगी हैं। वहीं, लड़ामदा गांव के पूर्व प्रधान कृपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कटौती हो रही है। दिन और रात में करीब हर 15 मिनट बाद बिजली कटने से घरेलू कार्यों के साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है। अवर अभियंता बिचपुरी दीपक कुमार ने बताया कि रोस्टर मुताबिक आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। एत्मादपुर में भी 24 घंटे में मुश्किल से 16 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। अघोषित बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। लोगों का कहना है कि करीब 15 दिनों से कस्बे में 24 घंटे में 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कस्बे के केशव दत्त निमेष, गब्बर खां, सत्यवीर सिंह त्यागी, ओसीद कुमार, नितिन सिंह आदि ने बताया कि इस अघोषित कटौती से आमजन से लेकर व्यापारी तक सभी त्रस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।