{"_id":"6a12c4b8de9abc9e1f052c0a","slug":"video-action-taken-against-builder-for-fraudulent-sale-of-flat-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 1.41 करोड़ में खरीदा फ्लैट, बिल्डर ने दूसरे को बेचा; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 1.41 करोड़ में खरीदा फ्लैट, बिल्डर ने दूसरे को बेचा; जांच में जुटी पुलिस
बैंक से लोन लेकर पीड़ित ने बिल्डर से 1.41 करोड़ का फ्लैट खरीदा। जब फ्लैट देखने अपार्टमेंट पहुंचा तो वहां कोई और रह रहा था। बिल्डर ने उस फ्लैट को किसी अन्य को बेचकर कब्जा दे दिया। शिकायत पर थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज हुई है। भरतपुर हाउस निवासी दिलीप कुमार सिंह ने कि बताया कि खंदारी स्थित नालंदा प्राइड अपार्टमेंट में नालंदा बिल्डर राधेश्याम शर्मा, अशोक कुमार तिवारी, अंकुर दुबे व सुशील कुमार सिंह से खरीदा था। फ्लैट खरीद के लिए एक्सिस बैंक, संजय प्लेस शाखा से 88.75 लाख रुपये का लोन और स्वयं के जमा किए 53 लाख रुपये चेक के माध्यम से बिल्डर को दिए। कुल मिलाकर 1.41 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 30 जनवरी 2014 को बैंक, बिल्डर और खरीदार के बीच एग्रीमेंट भी हुआ था। फ्लैट बैंक के पास बंधक है। दिसंबर 2025 में जब फ्लैट देखने पहुंचे तो उसमें एक किराएदार रहता मिला। सोसाइटी कार्यालय में जानकारी करने पर फ्लैट श्याम बंसल के नाम दर्ज मिला। बिल्डर ने बिना जानकारी दिए उसी फ्लैट को दूसरी बार बेच दिया। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।