{"_id":"6a12bef367d3d163a60fcba8","slug":"video-ayathhaya-ma-nasha-ka-ovaradaja-sa-yavaka-ka-mata-thasara-gabhara-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
अयोध्या में तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन मीतनपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास रविवार दोपहर सड़क किनारे दो युवक संदिग्ध हालत में बेसुध पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पीआरवी व रामपुर भगन चौकी पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाई। वहां चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्य ने ऊंच गांव निवासी नीरज शर्मा (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामपुर भगन निवासी अजय सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने पर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास झाड़ियों में मोबाइल, कई सिरिंज व नीडिल मिली हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी थे और इंजेक्शन से नशा करते थे। पुलिस ओवरडोज की आशंका मानकर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।