{"_id":"6a12bf5c23b34608230bc2d8","slug":"video-discrepancies-found-in-admit-cards-issued-by-university-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विवि की लापरवाही, प्रवेशपत्र में कहीं रोल नंबर तो कुछ में विषय ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विवि की लापरवाही, प्रवेशपत्र में कहीं रोल नंबर तो कुछ में विषय ही नहीं
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है। छात्र-छात्राओं को जारी प्रवेशपत्र में कई विसंगतियां सामने आई हैं। कुछ प्रवेशपत्र में रोल नंबर ही नहीं है तो कुछ में विषय नहीं दिख रहा है। यही नहीं प्रशासन ने 19 जून तक की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है जबकि प्रवेशपत्रों में 23 जून तक का ब्योरा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को एलएलबी और बीएएलएलबी का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार परीक्षाएं 25 मई से 19 जून तक आयोजित होंगी। हालांकि छात्रों के प्रवेशपत्रों में परीक्षा तिथि 23 जून तक दर्शाई गई है। प्रवेशपत्रों में कहीं रोल नंबर तो कहीं विषय का जिक्र न होने से छात्र-छात्राओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्हें डर है कि ऐसी लचर व्यवस्था कहीं उन पर ही भारी न पड़ जाए। परीक्षाओं से ठीक पहले सामने आई इन खामियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी। तकनीकी खामी है तो उसको सही किया जाएगा और अगर लापरवाही है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही, छात्र अपना प्रवेशपत्र दोबारा डाउनलोड कर लें हो सकता है अपडेट न हो पाया हो। बीते महीने घोषित हुए विधि के परिणाम में भी अनियमितताएं सामने आई थीं। करीब 80 प्रतिशत छात्र विधि की परीक्षा में फेल कर दिए गए थे। बाद में जब छात्रों की ओर से विरोध किया गया और ओएमआर शीट खुलवाने की मांग की गई तो विश्वविद्यालय ने ओएमआर शीट खोलने का निर्णय लिया। मिलान करने पर उनमें से ही कई छात्र पास हो गए। अब प्रवेशपत्र में अनियमितता मिलने पर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।