{"_id":"6a12bee02d6baa9806008a63","slug":"video-an-ipl-fan-park-was-organized-in-agra-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईपीएल फैन पार्क में उमड़े क्रिकेट प्रेमी, स्टेडियम जैसा रहा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईपीएल फैन पार्क में उमड़े क्रिकेट प्रेमी, स्टेडियम जैसा रहा रोमांच
आगरा के जीआईसी मैदान में सजे आईपीएल फैन पार्क में शनिवार शाम को हजारों क्रिकेट प्रेमी उमड़े। विशाल एलईडी स्क्रीन पर उन्होंने लाइव मैच देखा। आयोजकों ने दर्शकों को किसी स्टेडियम में मैच देखने जैसा अनुभव देने का प्रयास किया था। हर चौके-छक्के और विपक्षी टीम के विकेट गिरने पर दर्शकों की तालियां और सीटियों का शोर गूंजता रहा। मैदान में मौजूद भीड़ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों के समर्थन में जोश से लबरेज दिखी। शाम ढलते ही क्रिकेट प्रेमी युवा दोस्तों और परिवार के बच्चों के साथ इस क्रिकेट महोत्सव का हिस्सा बनने पहुंच गए। जैसे-जैसे मुकाबला रोमांचक होता गया, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। हाई क्वालिटी विशाल एलईडी स्क्रीन, दमदार साउंड सिस्टम और लाइव कमेंट्री ने मैच के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया। युवाओं ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स और किंग्स पंजाब जैसी टीमों का समर्थन किया। दूर बैठे लोगों को भी मैच का हर पल साफ दिखाई दे रहा था। खुले मैदान में बैठकर देर रात तक लोगों ने मैच का आनंद लिया। रंगीन लाइटिंग ने आयोजन के माहौल को और बेहतर बनाया। फैन पार्क में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रतिनिधि दादन इरफान ने बताया कि रविवार को भी जीआईसी ग्राउंड पर आईपीएल फैन पार्क का आयोजन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।