{"_id":"6a12bf08222db9bbdf08f77d","slug":"video-ravi-yadav-accused-in-transporter-murder-case-has-not-given-statement-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में आरोपी रवि यादव ने नहीं दिए बयान, अब पुलिस कर रही ये तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में आरोपी रवि यादव ने नहीं दिए बयान, अब पुलिस कर रही ये तैयारी
आगरा के ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड के आरोपी रवि यादव ने शनिवार को तबीयत खराब होने का हवाला देकर बयान दर्ज कराने से मना कर दिया। उसने विवेचक को घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्य देने का वादा किया है। पुलिस अब आरोपी के बयान लेने के लिए फिर जेल जाएगी।शाहगंज के मेवाती गली निवासी ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे सजमन अली ने जीएसटी की अधिकारी, उसके पति पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय यादव, रवि यादव और कामरान वारसी पर हत्या का शक जताया था। रवि यादव की पत्नी ने तीन ऑडियो वायरल किए थे। उनमें डॉ. अजय यादव और रवि यादव के बीच बातचीत का दावा किया था। रवि यादव पुराने मामले में जेल चला गया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद शाहगंज थाने के विवेचक शनिवार को रवि यादव से मिलने जेल गए थे। रवि यादव ने मुलाकात की, लेकिन तबीयत खराब होने की बोलकर बयान दर्ज कराने से मना कर दिया। उसने विवेचक को महत्वपूर्ण साक्ष्य देने के लिए कहा है। पुलिस को आशंका है कि रवि को न्यायालय तक पहुंचाने वाले मामले में खुद को बचाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। रवि का बयान ही मामले की जांच को आगे की दिशा दे सकता है। पुलिस को रवि यादव ने सहयोग नहीं किया तो उसे रिमांड पर लिया जा सकता है। वहीं ऑडियो के मामले में पुलिस रवि की पत्नी के बयान भी दर्ज करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।