{"_id":"6a12c89b0652d5a4d509369d","slug":"video-workshop-on-dry-needling-technique-organized-in-kanpur-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मांसपेशियों के दर्द से मिलेगी राहत, फिजियोथैरेपिस्टों की कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मांसपेशियों के दर्द से मिलेगी राहत, फिजियोथैरेपिस्टों की कार्यशाला आयोजित
साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी रॉयल में कानपुर फिजियोथैरेपिस्ट संगठन की ओर से ड्राई नीडलिंग तकनीक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में फिजियोथैरेपिस्टों ने भाग लेकर आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष राव ने ड्राई नीडलिंग तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह मांसपेशियों के दर्द, जकड़न और स्पोर्ट्स इंजरी जैसी समस्याओं में तेजी से राहत देने वाली प्रभावी तकनीक है। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से उपचार प्रक्रिया को भी समझाया।
डॉ. राव ने कहा कि बदलती चिकित्सा तकनीकों के साथ फिजियोथैरेपी क्षेत्र में भी लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और तेजी से उपचार मिल रहा है। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर तकनीकी जानकारी हासिल की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।