{"_id":"6a12c4acd19b1df6ad0f0f6e","slug":"video-eight-accused-members-of-gang-defrauding-youths-arrested-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डेटिंग एप से दोस्ती, होटल रूम में शादीशुदा युवक संग किया ऐसा कांड; समलैंगिकों की मोहब्बत की खौफनाक कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डेटिंग एप से दोस्ती, होटल रूम में शादीशुदा युवक संग किया ऐसा कांड; समलैंगिकों की मोहब्बत की खौफनाक कहानी
समलैंगिकों से ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने वाले दो गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पूर्व में हनीट्रैप के मामले में जेल भी जा चुका है। न्यायालय ने सभी को जेल भेजा है। एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि 21 मई को एकता क्षेत्र के एक युवक ने ताजगंज थाना में शिकायत की थी। बताया था कि एक डेटिंग एप से उसकी दोस्ती अनजान युवक से हुई थी। उसने मिलने के लिए बसई चौकी क्षेत्र क्षेत्र के होटल ताज इंपीरियल में बुलाया था। कमरे में चार लोग मिले। चारों ने उन्हें बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। उसने आरोपियों के क्यूआर कोड पर पत्नी से 14 हजार रुपये भिजवाए। अगले दिन उनके एक परिचित से भी उन्हीं आरोपियों ने 4900 रुपये ले लिए। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से ताजगंज के मुरलीनगर निवासी सोमेश्वर, तरुण, मलको गली के शाकिब और हरियाणा के जींद जिला के गांव भांबेवा गांव के शकील को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसी तरह की दूसरी शिकायत भी मिली थी। पीड़ित ने बताया था कि 20 मई की रात आरोपी कार से रिंग रोड की ओर लेकर गए। वहां उन्होंने फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया था। उनके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख चार हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार रात गुतला मोड़ से रौनक एंक्लेव निवासी सूरज ठाकुर, बरौली अहीर निवासी सौरभ यादव, नमन यादव और अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।