{"_id":"6a12bf881ccb16bbb3063740","slug":"video-bjp-training-workshop-inaugurated-in-agra-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा के संकल्प से जुड़ा वैचारिक संगठन है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने भाजपा महानगर के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में कही। प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रैंड में आयोजित इस वर्ग की शुरूआत प्रदेश उपाध्यक्ष ने वर्ग प्रभारी नागेंद्र सिकरवार, एमएलसी विजय शिवहरे और स्थानीय विधायकों के साथ दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भाजपा के इतिहास और बलिदानों को दर्शाती प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कुल 268 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय को पार्टी का मूल मंत्र बताया। द्वितीय सत्र में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला, जबकि तृतीय सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने वर्तमान परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं को सकारात्मक कार्य पद्धति अपनाने की सीख दी। चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान ने अनुशासन और व्यवहार कुशलता को भाजपा का मूल चरित्र बताया। उन्होंने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत और सुदृढ़ कानून व्यवस्था जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को दोहराया। इस दौरान महापौर हेमलता दिवाकर, सांसद राजकुमार चाहर व अन्य ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। शाम को सुधीर नारायण की टीम की ओर से आयोजित सांस्कृतिक भजन एवं गजल संध्या का सभी ने आनंद लिया। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज के बाद आयोजन स्थल पर ही रात्रि प्रवास किया। प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी में मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व भानु महाजन, शिव शंकर शर्मा, अरुण पाराशर, हेमेंद्र शर्मा, नवल तिवारी, यादवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक खरे, महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे, महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, निर्मला दीक्षित, रोहित कत्याल व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।