{"_id":"6a133d7d6224dbaa350b1210","slug":"video-open-rapid-chess-competition-in-lakhimpur-kheri-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sports: लखीमपुर खीरी में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: लखीमपुर खीरी में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Mukesh Kumar
Updated Sun, 24 May 2026 11:33 PM IST
लखीमपुर खीरी में जिला शतरंज एसोसिएशन व जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से रविवार को दूसरी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सेलिब्रेशन पैलेस, नौरंगाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू हुई और देर शाम तक मुकाबले चलते रहे। शाम तक लखनऊ और लखीमपुर के खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ था।
आयोजक हसीबुल रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 71 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। विजेता खिलाड़ियों को कैश प्राइज, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 51 पुरस्कार दिए जाने हैं। आयोजकों ने शहरवासियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। इस दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मंजीत सिंह, अनुज गुप्ता, शरीफ आरा, कृष्ण मुरारी वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।