फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather in Delhi takes a turn following overnight rain

दिल्ली: रात की बारिश से बदला राजधानी का मौसम, अगले दो दिन बढ़ेगी ठंडक; हवा भी हुई साफ; यहां पढ़ें ताजा अपडेट

Sun, 25 Oct 2026 11:19 AM IST
Vijay Singh Pundir ज्योति सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योति सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 25 Oct 2026 11:19 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार देर रात बारिश देखने को मिली। रविवार तड़के भी राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिससे राजधानी के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली को प्रदूषण से भी कुछ राहत मिली है। तीन दिन बाद शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से नीचे आकर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather in Delhi takes a turn following overnight rain
दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के बाद रविवार तड़के राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने से ठंडक बढ़ सकती है। इस दौरान हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहने और हवा की गति बढ़ने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद मध्यम श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा
मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली को प्रदूषण से भी कुछ राहत मिली है। तीन दिन बाद शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से नीचे आकर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 191 रहा, जबकि शुक्रवार को यह 230 था। इस तरह 24 घंटे में सूचकांक में 39 अंकों का सुधार दर्ज किया गया।

विज्ञापन

हालांकि, राहत के बावजूद प्रदूषण की चुनौती बरकरार है। दिल्ली के 22 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का स्तर 94.41 और पीएम 10 का स्तर 211.89 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कणों के बिखराव में मदद मिल सकती है, लेकिन प्रदूषण का स्तर आने वाले दिनों में कितना बदलेगा, यह मौसम और प्रदूषण के स्रोतों पर निर्भर करेगा। अनुमान है कि अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता इसी के आसपास रह सकती है।

नरेला में सबसे अधिक प्रदूषण
राजधानी के निगरानी केंद्रों में नरेला में सबसे अधिक 293 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके बाद जहांगीरपुरी में 285, मुंडका में 277, अलीपुर में 264 और विवेक विहार में 261 एक्यूआई रहा। इन सभी इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

24 अक्तूबर का एक्यूआई दशक में सबसे बेहतर: सिरसा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी से प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है। उनके मुताबिक, 24 अक्तूबर को दिल्ली का एक्यूआई 191 रहा, जो इस तारीख के लिए पिछले एक दशक में सबसे बेहतर है। उन्होंने इसे दिल्ली सरकार, अधिकारियों, फील्ड टीमों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा बताया। सिरसा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 9,883 वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed