Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Villagers Protest Against HT Line Passing Over Roofs, Express Fears of Accidents; Turn Away Officials Arriving to Connect the Line
{"_id":"6a148c4d05425b755a021374","slug":"video-villagers-protest-against-ht-line-passing-over-roofs-express-fears-of-accidents-turn-away-officials-arriving-to-connect-the-line-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ग्रामीणों ने छतों से गुजर रही एचटी लाइन का किया विरोध, हादसे की आशंका जताई, लाइन जोड़ने पहुंचे अधिकारियों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ग्रामीणों ने छतों से गुजर रही एचटी लाइन का किया विरोध, हादसे की आशंका जताई, लाइन जोड़ने पहुंचे अधिकारियों को लौटाया
मेरठ। दौराला के सकौती गांव में चीनी मिल को जाने वाली एचटी लाइन को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने अपनी छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग करते हुए लाइन जोड़ने का विरोध किया। विरोध बढ़ने पर विद्युत निगम और चीनी मिल के अधिकारी बिना लाइन जोड़े वापस लौट गए। सकौती निवासी पवन चौधरी, रमेश और अनिल ने बताया कि हाल ही में आई आंधी के दौरान चीनी मिल को जाने वाली एचटी लाइन टूट गई थी। यह लाइन गांव के कई मकानों की छतों के ऊपर से होकर गुजर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन की वजह से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। डर के कारण परिवार के लोग छतों पर नहीं जा पाते और बच्चों को भी ऊपर भेजने से परहेज करते हैं। सोमवार को विद्युत निगम और चीनी मिल के अधिकारी लाइन को दोबारा जोड़ने के लिए गांव पहुंचे थे। आरोप है कि अधिकारियों ने ग्रामीणों पर लाइन जुड़वाने के लिए दबाव बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने लाइन जोड़ने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक लाइन को आबादी और छतों से हटाकर सुरक्षित स्थान से नहीं निकाला जाएगा, तब तक उसे जोड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन लाइन छतों के ऊपर से गुजारी गई तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। विरोध बढ़ता देख अधिकारी वापस लौट गए।एसडीओ सकौती शिवकुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। ग्रामीणों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे और सभी पक्षों की सहमति से समस्या का निस्तारण हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।