सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Demonstration at the Collectorate demanding water

Jodhpur: लूणी में जल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 11 जून को कलेक्ट्रेट पर जन आक्रोश धरने की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 05:26 PM IST
Demonstration at the Collectorate demanding water
लूणी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और ढाणियों में गहराते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। समाजसेवी गौतम सिंह बड़ली के नेतृत्व में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को संयुक्त मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 11 जून 2026 को कलेक्ट्रेट के सामने विशाल “जन आक्रोश धरना” आयोजित किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई गांवों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। वहीं मवेशी और मूक जीव-जंतु भी पानी की कमी से परेशान हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रहा है।

प्रशासन को सौंपे गए मांगपत्र में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली मांग के तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को हर माह दो नि:शुल्क पानी के टैंकर उपलब्ध करवाने या फिर ₹2000 प्रति माह “जल विफलता हर्जाना” सीधे बैंक खातों में जमा करवाने की मांग की गई है। दूसरी मांग में 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन और जीपीएस आधारित टैंकर ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने की बात कही गई है, ताकि पानी की कालाबाजारी और टैंकरों के अवैध  टकाव पर रोक लगाई जा सके।

पढ़ें: पत्नी संग अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने निहारा आमेर महल का शाही वैभव, घूमर-कालबेलिया ने मोहा मन

इसके अलावा ग्रामीणों ने स्थायी पेयजल योजना की स्पष्ट समय-सीमा सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन लिखित रूप में बताए कि क्षेत्र में “हर घर नल से जल” योजना कब तक पूरी तरह धरातल पर लागू होगी।

समाजसेवी गौतम सिंह बड़ली ने कहा कि लूणी क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा जन आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmour: खेड़ा मंदिर का निर्माण करके चारों और बसाया गया था नाहन शहर, राजवंश सदस्या दिव्यश्री ने दी जानकारी

25 May 2026

Solan: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक लगी मरीजों और तीमारदारों की कतारें

25 May 2026

लुधियाना में गायक दिलजीत दोसांझ के घर और मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

25 May 2026

पुरुषोत्तम मास के सोमवार पर बाबा बेलखरनाथ के दर्शन को उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

25 May 2026

जालंधर के गुरिंदर वीर ने 10.09 सेकंड में पूरी की 100 मीटर दौड़, रचा इतिहास

25 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार

25 May 2026

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, VIDEO

25 May 2026
विज्ञापन

Solan: पर्यटकों की बढ़ती आमद से कसौली में रौनक, गड़खल पंचराहा पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

25 May 2026

लखनऊ में गोमती नदी में कूदा युवक, तलाश जारी

25 May 2026

MP: इटारसी के सरकारी ट्रेनिंग कैंप में खाद्य विषाक्तता पर हंगामा, खाना खाते ही बिगड़ी पांच छात्रों की तबीयत

25 May 2026

जालंधर के किशनपुरा में मंदिर में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर धमाके से घर में लगी आग, कई लोग झुलसे

25 May 2026

गर्मी से बचाव का अनोखा तरीका: नौतपा में बाइक पर बांस-पौधों की बनाई छत, वायरल हो रहा देशी उपाय

25 May 2026

डीएम की गाड़ी रोक भाजपा का प्रदर्शन, अजय राय और राहुल गांधी के पुतले फूंके; VIDEO

25 May 2026

श्रद्धालुओं ने ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

25 May 2026

जालंधर में 104.80 रुपये प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल

25 May 2026

पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर फर्मकर्मी को करंट लगाया, जहर देकर मार डाला

25 May 2026

लखनऊ में बिजली गुल होने पर आधी रात लोगों ने अप्ट्रान विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

25 May 2026

बढ़ती गर्मी के चलते अमृतसर में बदला दफ्तरों का समय, डीसी ने की नए समय अनुसार आने की अपील

25 May 2026

लखनऊ में मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक की तरफ आने वाली रोड पर लगा लंबा जाम

25 May 2026

पुरुषोत्तम मास पर गोरखपुर के शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक, भक्तों ने किया जलाभिषेक

25 May 2026

Bihar: CCTV में कैद खाकी का खौफनाक चेहरा, गाली-गलौज का विरोध करने पर दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटा

25 May 2026

Sehore News: आधी रात धधक उठी मैदा मिल, किसान बर्बाद! लाखों की संपत्ति जलकर खाक; वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

25 May 2026

VIDEO: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सुरक्षा के चलते ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश रोका गया

25 May 2026

Bihar AI Summit: बिहार के आतिश ने छोड़ा 70 लाख का पैकेज, अब करेंगे ये काम

25 May 2026

रायबरेली के बछरावां औेद्योगिक क्षेत्र में प्लाई फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

25 May 2026

पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; VIDEO

25 May 2026

अंबेडकरनगर में ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या

25 May 2026

काशी में गंगा के लिए हाथ से जुड़े हाथ, बनाई मानव श्रृंखला; VIDEO

25 May 2026

खजूर गांव में युवक पर फायरिंग करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, VIDEO

25 May 2026

लखनऊ में फैजाबाद रोड के बेबियान रेस्टोरेंट के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, धू-धूकर जला

25 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed