Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Due to rising heat, office timings in Amritsar have been changed; the DC appeals to employees to report according to the new schedule.
{"_id":"6a13d7489d37b7e6520864b5","slug":"video-due-to-rising-heat-office-timings-in-amritsar-have-been-changed-the-dc-appeals-to-employees-to-report-according-to-the-new-schedule-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बढ़ती गर्मी के चलते अमृतसर में बदला दफ्तरों का समय, डीसी ने की नए समय अनुसार आने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती गर्मी के चलते अमृतसर में बदला दफ्तरों का समय, डीसी ने की नए समय अनुसार आने की अपील
पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बड़ा बदलाव किया है। सरकार के नए आदेशों के अनुसार अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच आम लोगों और कर्मचारियों को राहत देना है, ताकि सुबह के समय में दफ्तरों का कामकाज सुचारु रूप से निपटाया जा सके।
इस संबंध में अमृतसर स्थित डीसी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के नए आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच चुके हैं और प्रत्येक विभाग में समय की पालना सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लोगों के कार्य बिना किसी परेशानी के पूरे हो सकें।
डीसी ने बताया कि पहले दिन कुछ लोग पुराने समय के अनुसार कार्यालय पहुंचे, जिसके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे नए दफ्तर समय के अनुसार ही सरकारी कार्यालयों में आएं। उन्होंने कहा कि यदि लोग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच कार्यालय पहुंचेंगे तो उनके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।