{"_id":"6a13cf0a7aa2acd252072591","slug":"video-abdakaranagara-ma-iita-sa-kacakara-thathhaya-ka-hataya-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की रात ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या कर दी गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव के पास महरुआ-भीटी रोड की है। गांव निवासी अजय कुमार (30) दूध बेचने का काम करता था। रविवार की शाम वह दूध लेकर महरुआ पेट्रोल पंप के पास स्थित डेरी गया था। लेकिन, देर रात वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका।
सोमवार की सुबह करीब 6 बजे अजय का शव गांव के खड़ंजे पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।
बताया गया कि अजय को दो बेटे आकाश (12) और आदित्य (8) हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी तारा देवी बेसुध हो गई। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला कि अजय घर पर रहकर खेती करता था। उसके पास 3-4 गायें थीं। वह दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।