फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News: Anti-Encroachment Drive Faces Protest, Elderly Man Pours Oil on Himself, Youth Climbs JCB

Jodhpur News : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम का विरोध, बुजुर्ग ने खुद पर तेल उड़ेला, जेसीबी पर चढ़ा युवक

Thu, 09 Jul 2026 05:59 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 05:59 PM IST
सार

जोधपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब विरोध में एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर ऑयल उड़ेल लिया। वहीं, एक युवक जेसीबी पर चढ़ गया और निगम कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगा।

विज्ञापन
Jodhpur News: Anti-Encroachment Drive Faces Protest, Elderly Man Pours Oil on Himself, Youth Climbs JCB
जोधपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को भदवासिया मंडी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान विरोध और हंगामे की स्थिति बन गई। एक बुजुर्ग ने विरोध स्वरूप अपने ऊपर ऑयल उड़ेल लिया, जबकि एक युवक ने निगम कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर कार्रवाई का विरोध किया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नगर निगम की टीम भदवासिया मंडी में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान टीम ने एक युवक के चाय के केबिन को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इससे नाराज युवक ने निगम कर्मचारियों के साथ बहस और धक्का-मुक्की की। मामला बढ़ने पर वह जेसीबी मशीन पर चढ़ गया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। बाद में निगम अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: एक साथ गूंजी 4 किलकारियां! महिला ने दिया तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान भदवासिया मंडी मोड़ स्थित रामदेव रेस्टोरेंट के बाहर लगे तीन शेड हटाने की कार्रवाई के समय भी विवाद हो गया। होटल संचालक, जो कि बुजुर्ग हैं, ने निगम अधिकारियों से कहा कि यदि उनका अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो आसपास के अन्य अतिक्रमणों पर भी समान कार्रवाई की जाए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के बाद बुजुर्ग होटल के अंदर गए और ऑयल से भरी बोतल लेकर बाहर आए। उन्होंने विरोध जताते हुए अपने ऊपर ऑयल उड़ेल लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निगम अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस दौरान गुस्से में बुजुर्ग ने होटल का कांच का गेट भी तोड़ दिया।

घटना के दौरान पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोबारा शुरू की गई। घटना के कई वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed