फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश का कहर: स्याना चट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे 100 मीटर बहा, लगातार गिर रहे मलबा और पत्थर, रास्ता बंद

Thu, 09 Jul 2026 07:22 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Jul 2026 07:22 PM IST
सार

Uttarakhand Rainfall Update: लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित होने का सिलसिला जारी है। देर शाम यमुनोत्री हाईवे का करीब सौ मीटर हिस्सा धंस गया।

विज्ञापन
Heavy Rainfall in Uttarakhand Yamunotri Highway 100 meter stretch washed away near Syanachatti
यमुनोत्री हाईवे धंसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यमुनोत्री घाटी में लगातार हो रही बारिश ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है। यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा वॉश आउट हो गया। इससे और परेशानी बढ़ गई है।



ईई एनएच मनोज रावत का कहना है कि 100 मीटर हाईवे धंसने से करीब एक किमी सड़क प्रभावित हुई है। लगातार बारिश और मलबा व पत्थरों के आने के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है।

Weather Alert: देहरादून में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Heavy Rainfall in Uttarakhand Yamunotri Highway 100 meter stretch washed away near Syanachatti
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह ही गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा आने से आवाजाही के लिए घंटों बाधित रहे। गंगोत्री हाईवे नगुण के पास दिनभर आवाजाही ठप रही। हालांकि शाम को आवाजाही सुचारू हो गई है। वहीं, स्यानाचट्टी में दोपहर बाद फिर से भारी चट्टानी बोल्डर गिरने के कारण आवाजाही बंद है।

Heavy Rainfall in Uttarakhand Yamunotri Highway 100 meter stretch washed away near Syanachatti
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोत्री राजमार्ग पर सुबह नालूपानी और नगुण के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही सड़क खोलने के लिए मशीनें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। नालूपानी में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई लेकिन दोपहर में एक बार फिर भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rainfall in Uttarakhand Yamunotri Highway 100 meter stretch washed away near Syanachatti
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लगभग तीन घंटे तक चले राहत एवं सफाई कार्य के बाद यहां यातायात फिर से बहाल किया जा सका। वहीं नगुण में देर शाम को आवाजाही सुचारू कर दी गई है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमाईं ने बताया कि नगुण के पास लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। सड़क बंद रहने का असर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी पड़ा।

विज्ञापन
Heavy Rainfall in Uttarakhand Yamunotri Highway 100 meter stretch washed away near Syanachatti
यमुनोत्री हाईवे धंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आवाजाही बंद रहने से जिला मुख्यालय तक दैनिक जरूरत का सामान नहीं पहुंच सका। वहीं सारीगाड़ में भी दोपहर के समय कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध रहा। यमुनोत्री मार्ग पर भी स्यानाचट्टी में सुबह भारी चट्टानी बोल्डर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। करीब दो घंटे बाद मार्ग खोला गया, लेकिन दोपहर बाद दोबारा मलबा आने से आवाजाही फिर बाधित हो गई। शाम तक भी इस मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed