Dehradun: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवाद से युवाओं को साधेंगे राहुल गांधी, 17 जुलाई को आएंगे देहरादून
कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के बाद उत्तराखंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में संवाद के माध्यम से युवाओं को साधेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं सुझाव लिए। उन्होंने कहा, छात्रों की गूंज कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसका संदेश प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है। उच्च शिक्षा के बावजूद भी प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान से छात्रों की गूंज कार्यक्रम की शुरूआत की है। 17 जुलाई को उत्तराखंड में परेड ग्राउंड से इसका उद्घोष होगा।
Dehradun: 11 जुलाई से परेड मैदान में होगा 'लोक संवर्धन पर्व', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे शुभारंभ
बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाॅ. हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, विधायक मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।