फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One arrested while breaking into an ATM late at night

Dehradun News: देर रात एटीएम तोड़ते हुए एक गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
One arrested while breaking into an ATM late at night
देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चाकू, आला-नकब और घटना के समय पहना गया रेनकोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की निगरानी टीम ने सूचना दी कि प्रेमनगर स्थित एटीएम में एक व्यक्ति चोरी का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम के भीतर मौजूद युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल किया जा रहा आला-नकब और एक चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुमित थापा (22) निवासी गुरु नानक स्कूल रोड, प्रेमनगर के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह टैक्सी चलाता है और नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वह एटीएम तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करना चाहता था। आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में भी सेंध लगाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed