फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hospital Wall Collapses doctor trapped in debris injured referred to a higher center Narayanbagar Chamoli News

Chamoli: सरकारी अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे डॉक्टर, हायर सेंटर ले जाते हुए मौत

Sat, 11 Jul 2026 02:32 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

बारिश से पहले ही कमजोर हो चुकी अस्पताल की दीवार गिरने से हादसा हो गया। निरीक्षण कर रहे चिकित्सा प्रभारी अचानक दीवार के मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Hospital Wall Collapses doctor trapped in debris injured referred to a higher center Narayanbagar Chamoli News
फाइल फोटो: ज़ब पहली बार टूटी थी दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जिले के नारायणबगड़ के सरकारी अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार शनिवार दोपहर भरभराकर गिर गई। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में तत्कालिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सक डॉ रिया घिल्डियाल ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई थी। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी स्तब्ध रह गए हैं। बीते 25 जून को भारी बारिश के कारण बहकर आए मलबे से अस्पताल की बांउड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार का  मरम्मत कार्य  किया जा रहा था।  इस दौरान डा नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि अचानक पहले से खोखली हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे  उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

इस दर्दनाक हादसे का पता चलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारी बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल डिमरी को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed