फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham: Pilgrims offer prayers at Temple amidst rain Alaknanda River also in spate Chamoli

Badrinath: चोटियों पर जमी हल्की बर्फ, बारिश के बीच मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अलकनंदा नदी भी उफान पर

Sat, 11 Jul 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Jul 2026 01:59 PM IST
सार

उत्तराखंड के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर हैं। बदरीनाथ धाम में बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Badrinath Dham: Pilgrims offer prayers at Temple amidst rain Alaknanda River also in spate Chamoli
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बीच श्रदालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। वहीं धाम में अलकनंदा नदी भी उफान पर है। देशभर से हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचकर श्रद्धाभाव के साथ भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


लाइन में खड़ा हर एक श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। बदरीनाथ धाम में पर्वत चोटियों पर हल्की बर्फ जमी है, तो वहीं पर्वतों की तलहटी में मखमली बुग्याल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


बदरीनाथ की यात्रा श्रद्धा और विश्वास के साथ सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के सिंह द्वार और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रा के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण की यात्रा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Badrinath Dham: Pilgrims offer prayers at Temple amidst rain Alaknanda River also in spate Chamoli
बदरीनाथ धाम में अलकनंदा उफान पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी
 पहले चरण की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन स्थानीय होटल व्यवसायियों का कहना है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार बरसात के मौसम में भी तीर्थयात्रियों की अच्छी आमद बनी हुई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता का कहना है कि श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शनों के बाद यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने के लिए माणा गांव व अन्य दर्शनीय स्थलों में भी पहुंच रहे हैं। वहीं, भीड़ अपेक्षाकृत कम होने से श्रद्धालुओं को भगवान बदरी विशाल के दर्शन भी आसानी और कम समय में हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed