फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Young man from Bihar leaves home and reaches Ghangharia.

Chamoli News: घर छोड़कर घांघरिया पहुंचा बिहार का युवक

Fri, 10 Jul 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 10 Jul 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Young man from Bihar leaves home and reaches Ghangharia.
ज्योतिर्मठ। घर छोड़कर घांघरिया पहुंचे बिहार के एक युवक को पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर सकुशल खोज निकाला। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिहार के पटना निवासी अतुल आनंद (26) घर छोड़कर कहीं चला गया। उसने पिता को फोन कर बताया कि वह उत्तराखंड में है और अब घर नहीं आएगा। उसके बाद युवक ने फोन बंद कर दिया। परिजनों को तकनीकी जानकारी से युवक की लोकेशन घांघरिया क्षेत्र में मिली। इसकी जानकारी तुरंत घांघरिया चौकी को दी गई। पुलिस ने रातभर घांघरिया व गोविंदघाट के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं आदि जगह पर उसकी तलाश की। काफी देर बाद पुलिस ने अतुल को ढूंढ लिया। सूचना पर उसके परिजन बिहार से गोविंदघाट कोतवाली पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed