फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkunt Sahib Trust honored the ATS team.

Chamoli News: एटीएस की टीम को हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने किया सम्मानित

Fri, 10 Jul 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 10 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Hemkunt Sahib Trust honored the ATS team.
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) यात्रा ड्यूटी पूरी होने पर लौट गया है। ड्यूटी पूर्ण होने पर हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से एटीएस की टीम को सम्मानित किया गया।

एटीएस की टीम 19 मई से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तैनात रही। यात्रा का प्रथम चरण पूर्ण होने के साथ ही एटीएस की टीम भी अब लौट गई है। शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह और घांघरिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह की उपस्थिति में एटीएस टीम के अधिकारियों व जवानों को प्रशस्तिपत्र, सरोपा और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवा सिंह ने जवानों की ओर से निभाई गई ड्यूटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यात्रा के सफल संचालन में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed