{"_id":"6a50d419b5722786de023092","slug":"compensation-not-received-even-after-three-years-karnpryag-news-c-48-kpg1001-125138-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Fri, 10 Jul 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिबदरी। तहसील के ताल-कांसुवा राजजात मार्ग के निर्माण के लिए काटे गए खेतों का मुआवजा न मिलने से भूस्वामियों में आक्रोश है। सात किलोमीटर ताल-कांसुवा मोटर मार्ग बने तीन साल से अधिक हो गए लेकिन अभी तक ग्रामीणों को इसका मुआवजा नहीं दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग गौचर डिवीजन की ओर से निर्मित यह मार्ग हरगांव, मैरोली, मंडल गांव, माधो घाट और कांसुवा से गुजरता है। इन गांवों के अधिकांश काश्तकारों को अभी तक मार्ग के लिए ही गई जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया है। कांसुवा के क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर और प्रताप सिंह कुंवर ने बताया कि मुआवजे के संबंध में कई बार विभाग को पत्र भी लिख चुके हैं। वहीं हरगांव के दिलवर कुंवर और मंडल गांव के त्रिलोक कुंवर ने भी मुआवजे के भुगतान न होने की बात कही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो वे प्रदर्शन करेंगे। वहीं लोनिवि गौचर के ईई सुनील कुमार ने बताया कि कई भूमिधरों को मुआवजा दे दिया गया है। छूटे हुए भूमिधरों को भी जल्द मुआवजा दिया जाएगा। संवाद