Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Pokhri: Teachers protest demanding the removal of the TET mandate and the restoration of the old pension scheme
{"_id":"6a50d58409d54c42ea0ad44e","slug":"video-pokhri-teachers-protest-demanding-the-removal-of-the-tet-mandate-and-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pokhri: टीईटी अनिवार्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokhri: टीईटी अनिवार्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों का प्रदर्शन
पोखरी। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल कर नई पेंशन योजना (एनपीएस) समाप्त करने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संगठन पोखरी ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है। वक्ताओं ने मांग की कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए तथा पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल कर नई पेंशन योजना समाप्त की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।