{"_id":"6a5226882d0c3d1f68046db3","slug":"vandalism-at-two-schools-government-property-including-smart-tvs-damaged-basukedar-rudraprayag-news-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 11 Jul 2026 04:51 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, बसुकेदार (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, बसुकेदार (रुद्रप्रयाग)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 11 Jul 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विद्यालय ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं शिक्षा विभाग को भी सूचित किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल का भवन नए सिरे से बनने कारण इसकी कक्षाएं प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रही थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय में ही जूनियर हाईस्कूल का कार्यालय भी है। शुक्रवार देर रात अज्ञात तत्वों ने विद्यालय की खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जूनियर विद्यालय के कार्यालय में रखे दो स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, सिंटेक्स टैंक समेत अन्य सरकारी सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
कार्यालय में रखी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया
वहीं प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय की भी खिड़कियां तोड़ी गई है। घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही पुलिस में भी घटना की शिकायत दी। जिसके के बाद शनिवार को पुलिस ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया और पूछताछ की।
विज्ञापन
जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमति रावत ने बताया कि शुक्रवार विद्यालय का अवकाश होने के कारण जब शनिवार सुबह वे विद्यालय पहुंची तो विद्यालय भवन को नुकसान की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कार्यालय में रखी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।
ये भी पढे़ं...Chamoli: सरकारी अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे डॉक्टर, हायर सेंटर ले जाते हुए मौत
उधर, प्रधान जोला दीपा नेगी, प्रधान बड़ेथ तालजामण दिनानाथ ने बताया कि बीते साल भी प्राथमिक विद्याल का दरवाजा तोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति जनता के धन से खरीदी जाती है, उसे नुकसान पहुंचाना पूरे समाज के हितों पर प्रहार है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।