फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Veteran Theatre Artist and Actor Prakash Vajpayee Passes Away CM Dhami Expresses Grief

वरिष्ठ रंगकर्मी प्रकाश वाजपेयी नहीं रहे: देहरादून अमर उजाला संपादक को पितृशोक, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 11 Jul 2026 04:29 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Jul 2026 04:29 PM IST
सार

रंगमंच और सिनेमा जगत के वरिष्ठ अभिनेता प्रकाश वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। 45 से अधिक फिल्मों में अपनी सशक्त अभिनय छाप छोड़ने वाले प्रकाश वाजपेयी ने निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Veteran Theatre Artist and Actor Prakash Vajpayee Passes Away CM Dhami Expresses Grief
वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रकाश वाजपेयी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला स्थानीय संपादक देहरादून अनूप वाजपेयी के पिता, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रकाश वाजपेयी का निधन हो गया है। उन्होंने रंगमंच और सिनेमा की दुनिया में लंबे समय तक सक्रिय रहकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


बचपन से ही रंगमंच से गहरा लगाव रखने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रकाश बाजपेई ने 45 से अधिक छोटी-बड़ी फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन के साथ और 'कागज' में पंकज त्रिपाठी के साथ निभाई गई उनकी भूमिकाओं को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन अभिनीत 'रेड' और 'निम्मो लखनऊ वाली' सहित कई फिल्मों में भी प्रभावशाली अभिनय किया है।
विज्ञापन


आकाशवाणी के ए-ग्रेड कलाकार रहे

प्रकाश बाजपेई ने नौवीं कक्षा से ही रंगमंच की दुनिया में कदम रख दिया था। पढ़ाई के दौरान कॉलेज में नाटकों में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने 'नाट्य भारती' नाम से अपना थिएटर ग्रुप बनाया। इस संस्था के माध्यम से उन्होंने अनेक नाटकों का सफल मंचन किया। समय के साथ अभिनय के प्रति उनका समर्पण और गहरा होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे आकाशवाणी के ए-ग्रेड कलाकार रहे हैं। इसके साथ ही लखनऊ दूरदर्शन के भी अप्रूव्ड कलाकार रहे। सीनियर फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रहने के बावजूद उन्होंने अभिनय से अपना नाता कभी नहीं तोड़ा। लगभग 30 वर्षों तक दर्पण संस्था के साथ रंगमंच करते हुए उन्होंने समानांतर रूप से फिल्मों में भी काम किया।


ये भी पढे़ं...Chamoli: सरकारी अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे डॉक्टर, हायर सेंटर ले जाते हुए मौत

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह अभिनय के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पहली फिल्म 'बाबर' थी, जिसमें उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया। इसके बाद 'शोरगुल', 'लखनऊ टाइम्स', 'आई एम नॉट देवदास', 'लफ्ज', 'प्रणाम', 'बीवी डॉट कॉम', 'जॉली एलएलबी-2', 'वन टू का फोर' और 'बारात कंपनी' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। इनमें से अधिकांश फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में हुई, जबकि कुछ फिल्में विभिन्न कारणों से रिलीज नहीं हो सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed