फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   18-year-olds should get their names registered in the voters' list.

Chamoli News: 18 वर्ष के युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं

Sat, 11 Jul 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 11 Jul 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
18-year-olds should get their names registered in the voters' list.
गौचर। एक जुलाई को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित बीएलओ से फार्म छह भरना होगा। बीएलओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि गौचर के आदर्श विद्यालय में फार्म भरे जा रहे हैं। युवाओं को आयु और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज संलग्न करने होंगे। यदि किसी मतदाता को नाम, पता या फोटो में बदलाव करना है तो उन्हें फार्म आठ भरना होगा। इसके लिए भी आवश्यक दस्तावेज जरूरी हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने यह व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे। संवाद
विज्ञापन



मेहलचौरी पुल की भार वहन क्षमता बरकरार
गैरसैंण। टीसीएस टेक्निकल कंसल्टेंट सर्विस की ओर से कराए गए मेहलचौरी पुल की भार वहन क्षमता का परीक्षण संतोषजनक रहा है। पुल की भार वहन क्षमता पूर्व की भांति 16.2 टन है। एनएच 109 पर स्थित यह रामगंगा पुल वर्ष 1962-63 में निर्मित हुआ था। पुल से लोहे की प्लेटों के खिसकने और डामर उखड़ने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी। एनएच के जूनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में पुल के बियरिंग में ग्रीसिंग करने, प्लेटों पर वेल्डिंग करने और पेंटिंग करने के सुझाव दिए गए हैं। मौसम अनुकूल होते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुल की मरम्मत की जाएगी। पुल की रिपोर्ट सामान्य आने से यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन


कोनियाणा तोक के ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग
देवाल। विकासखंड के बलाण गांव में कोनियाणा तोक के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक भूपाल राम टम्टा को इस संबंध में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की ओर से हाईस्कूल तक रोड कटिंग की जा रही है लेकिन कोनियाणा गांव सड़क से वंचित है। राम सिंह, हिमंती देवी, भूपाल सिंह, हीरा सिंह आदि ने कहा कि वे सड़क के लिए अपनी भूमि देने के लिए भी तैयार हैं। ग्रामीणों ने विधायक से कोनियाणा तक 1.50 किमी सड़क बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed