उत्तराखंड: IFS के दायित्वों में हो सकता है फेरबदल, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन विभाग में आईएफएस के दायित्व में फेरबदल को लेकर चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग में आईएफएस के दायित्व में फेरबदल हो सकता है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव पर चर्चा हुई है। इस बैठक में प्रमुख सचिव वन समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। यह लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना
दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 33 इंस्पेक्टर और दरोगा बदले
कुछ दिन पहले ही जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत को एएचटीयू प्रभारी, प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल और अरविन्द कुमार को सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी बनाया गया है। विवेक राठी को कालसी का थानाध्यक्ष, कुलदीप शाह को त्यूनी का थानाध्यक्ष और अश्वनी बलूनी को आराघर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक अमित कुमार को आईडीपीएल, सतेन्द्र सिंह को डाकपत्थर, संदीप पंवार को सहिया, प्रवेश रावत को मयूर विहार, संदीप कुमार को धारा चौकी, रवि प्रसाद को आशारोड़ी, नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक और रघुवीर सिंह कप्रवाण को हरिपुरकलां चौकी प्रभारी बनाया गया है।