फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather News Alert DM inspects landslide zone at Syanachatti Uttarkashi issues instructions

Uttarkashi: स्यानाचट्टी में भूस्खलन क्षेत्र ने फिर डराया, डीएम जायजा लेने पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 11 Jul 2026 01:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

उत्तरकाशी स्यानाचट्टी में भूस्खलन क्षेत्र फिर डरा रहा है। डीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News Alert DM inspects landslide zone at Syanachatti Uttarkashi issues instructions
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हाईवे पर यातायात जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर करने और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को राहत, बचाव और पुनर्बहाली के कार्य पूरी संवेदनशीलता और तेजी से करने को कहा।

विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वैकल्पिक पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में रस्सियां, सोलर लाइट और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

सिंचाई विभाग की ओर से यमुना नदी पर चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों का भी डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के प्रवाह को सुचारु बनाए रखने, गढ़गाड़ क्षेत्र में मलबा हटाने का अभियान तेज करने और चैनलाइजेशन कार्य में मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है और राहत, सुरक्षा तथा यातायात बहाली के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed