फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dream of working abroad to be realized Project Management Unit of experts to be set up Uttarakhand

Uttarakhand: युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना होगा पूरा, बनेगी विशेषज्ञों की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट

Sat, 11 Jul 2026 06:46 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Jul 2026 06:46 PM IST
सार

युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना पूरा होगा। सहसपुर स्किल हब में विशेषज्ञों की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट बनेगी।

विज्ञापन
Youth dream of working abroad to be realized Project Management Unit of experts to be set up Uttarakhand
बैठक - फोटो : सूचना

विस्तार

प्रदेश बेरोजगार और हुनरमंद युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार दिलाने की दिशा में काम कर रहे विदेश रोजगार प्रकोष्ठ को सरकार अब और सशक्त बनाने जा रही है। कैबिनेट ने स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को स्किल हब के रूप में विकसित कर विदेश रोजगार प्रकोष्ठ को प्रभावी और प्रोफेशनल बनाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) स्थापित करने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया है।

विज्ञापन

वर्तमान में इस काम को विभागीय अधिकारी संभाल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के नियोक्ताओं, दूतावासों और बड़ी कंपनियों के साथ सीधे एग्रीमेंट करने के लिए विशेष कुशलता और जनशक्ति की कमी महसूस हो रही थी।

विज्ञापन


इसी व्यावहारिक कठिनाई को दूर करने के लिए सरकार ने क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल कर एक हाई-टेक पीएमयू बनाने का फैसला किया है। यह यूनिट भारत सरकार की एनएसडीसी इंटरनेशनल के साथ मिलकर काम करेगी। युवाओं को एडवांस ट्रेड स्पेसिफिक ट्रेनिंग और विदेशी भाषा की ट्रेनिंग भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत निवारण पोर्टल बनेगा

इस विदेशी रोजगार सेल को पूरी तरह धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने अगले तीन वर्षों के लिए 9.66 करोड़ रुपये का कुल अनुमानित बजट तैयार किया है। इसके सफल संचालन के लिए आउटसोर्सिंग या अनुबंध के आधार पर सात विशेषज्ञों के पदों को सृजित किया गया है। इसमें इंटरनेशनल मोबिलिटी एडवाइजर, जनरल मैनेजर (ओवरसीज प्लेसमेंट), ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मैनेजर, आउटरीच एंड कॉन्ट्रैक्ट्स मैनेजर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एसोसिएट, आउटरीच एंड कॉन्ट्रैक्ट्स एसोसिएट और डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।

ये पीएमयू कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया, यूएई, जर्मनी, जापान आदि देशों की मांग के अनुरूप युवाओं का डेटाबेस तैयार करेगी। राज्य के स्किल करिकुलम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड करेगी।

ये भी पढ़ें...Tehri: लगातार बारिश से खतरे का डर, असुरक्षित भवनों को तत्काल खाली करने के निर्देश, प्रशासन ने जारी किए नोटिस

विदेश जाने वाले श्रमिकों, युवाओं की रवानगी से पहले ओरिएंटेशन प्रोग्राम करेगी, उनके अधिकारों की रक्षा और रियल-टाइम ट्रैकिंग के साथ शिकायत निवारण पोर्टल बनाएगी ताकि विदेशों में कोई धोखाधड़ी न हो। इसके साथ ही भारतीय दूतावासों और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सुगम और सुरक्षित माइग्रेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed