फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Ramashankar who gained fame with plea Bhandara kar do Babuji and used to feed the poor Died

Haridwar: 'भंडारा करा दो बाबूजी' से चर्चा में आए रमाशंकर का निधन, गरीबों का भरते थे पेट, सीसीआर के पास मिला शव

Fri, 10 Jul 2026 11:36 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 10 Jul 2026 11:36 PM IST
सार

हरकी पैड़ी और शिवसेतु पर वर्षों से श्रद्धालुओं के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके रमाशंकर गुप्ता उर्फ भंडारा किंग अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन
Haridwar Ramashankar who gained fame with  plea Bhandara kar do Babuji and used to feed the poor Died
हरिद्वार के चर्चित रमाशंकर का निधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में कोई आए और हरकी पैड़ी से गुजर रहा हो और एक शब्द, भंडारा करा दो बाबूजी " से परिचित न हो ऐसा हो नहीं सकता। आज वही चर्चित आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। हरकी पैड़ी और शिवसेतु पर वर्षों से श्रद्धालुओं के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके रमाशंकर गुप्ता उर्फ भंडारा किंग अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन


फेसबुक पेज हो या सोशल मीडिया नेटवर्क का कोई और माध्यम करोड़ों लोग इस व्यक्ति को इसी शब्द से पहचानते थे। आज सीसीआर के पास उनका शव मिला। रमाशंकर के निधन की खबर से शोक की लहर है । हालांकि, पुलिस के पास उनकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

रमाशंकर गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे, लेकिन कई वर्ष पहले हरिद्वार आकर यहीं बस गए थे। शुरुआत में उन्होंने हरकी पैड़ी क्षेत्र में गुजर-बसर की और बाद में आसपास के भोजनालयों से खाना लेकर श्रद्धालुओं के माध्यम से भंडारा कराने का काम शुरू किया। इसी से उन्हें कमीशन मिलता था और आजीविका चलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed