फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: A special 'Aastha' train will run from Harrawala to Somnath on July 13

Uttarakhand: 13 जुलाई को हर्रावाला से सोमनाथ जाएगी विशेष आस्था ट्रेन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 11 Jul 2026 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 12:44 AM IST
सार

संस्कृति निदेशालय ने इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रा की व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया है। यह विशेष ट्रेन 13 जुलाई को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसमें 720 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand: A special 'Aastha' train will run from Harrawala to Somnath on July 13
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हर्रावाला से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए विशेष रेल यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। संस्कृति निदेशालय ने इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रा की व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया है। यह विशेष ट्रेन 13 जुलाई को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसमें 720 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड संस्कृति विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी ने बीते 8 जुलाई को मंडलीय रेलवे प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि उत्तर क्षेत्र आईआरसीटीसी, लखनऊ के अनुरोध पर संस्कृति विभाग ने ट्रेन की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 9 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। 
विज्ञापन


यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन, पीने का पानी, चाय-कॉफी, शीतल पेय, छाछ और पैक्ड नारियल पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेन में आवश्यक स्टाफ, नामित अधिकारी, संपर्क व्यवस्था और हरिद्वार स्टेशन पर एक निर्धारित ठहराव भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में यह भी उल्लेख है कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन से ट्रेन को राज्यपाल, मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने की योजना है। इसके लिए स्टेशन पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत-सम्मान और रेलगाड़ी की विशेष सजावट की जिम्मेदारी भी तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed