{"_id":"6a514bbaf2b16b76860bb98d","slug":"dehradun-youth-falls-into-gorge-while-returning-from-mussoorie-sdrf-carries-out-late-night-rescue-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मसूरी से लौटते समय युवक खाई में गिरा, शिव मंदिर के पास हुआ हादसा; एसडीआरएफ ने देर रात किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मसूरी से लौटते समय युवक खाई में गिरा, शिव मंदिर के पास हुआ हादसा; एसडीआरएफ ने देर रात किया रेस्क्यू
Sat, 11 Jul 2026 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:15 AM IST
सार
सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवक को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी से अपने दोस्त के साथ लौट रहा एक युवक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रोहित नाम का युवक अपने एक दोस्त के साथ मसूरी से देहरादून की ओर स्कूटी से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। रास्ते में उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर दी और किनारे बैठ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने और खाई की गहराई के बावजूद बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। युवक को सकुशल खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।