{"_id":"6a5156904e3d53ac56056402","slug":"victims-mother-threatened-to-leave-uttarakhand-dehradun-news-c-5-drn1008-1014973-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पीडि़ता की मां को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पीडि़ता की मां को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मलियान मोहल्ले में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और उसके परिजन लगातार उन्हें धमका रहे हैं।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उन्हें उत्तराखंड छोड़ने तक की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार भय में जीने को मजबूर है। इस संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पीडि़ता की मां ने एसपी देहात जया बलूनी से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। इस दौरान नाबालिग ने पूरे घटनाक्रम और उसके बाद परिवार पर पड़ रहे मानसिक दबाव की जानकारी दी। पीड़िता की आपबीती सुनकर वहां मौजूद लोग भी हतप्रभ हो गए। परिवार के साथ पहुंचे स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हुए बवाल और तोड़फोड़ के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी के खुलेआम घूमने से परिवार हर समय दहशत में रहता है। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। कभी गहने और पैसे देने का प्रलोभन दे रहा है तो कभी धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात जया बलूनी ने परिजनों की शिकायत गंभीरता से सुनते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की समीक्षा कर पीड़ित परिवार की सुरक्षा और कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। इस दौरान प्रदर्शन और आरोपियों की दुकान में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई थीं।