फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The case involving the attempted rape of a minor in the Maliyan

Dehradun News: पीडि़ता की मां को उत्तराखंड छोड़ने की धमकी

Sat, 11 Jul 2026 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The case involving the attempted rape of a minor in the Maliyan
मलियान मोहल्ले में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और उसके परिजन लगातार उन्हें धमका रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उन्हें उत्तराखंड छोड़ने तक की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार भय में जीने को मजबूर है। इस संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पीडि़ता की मां ने एसपी देहात जया बलूनी से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। इस दौरान नाबालिग ने पूरे घटनाक्रम और उसके बाद परिवार पर पड़ रहे मानसिक दबाव की जानकारी दी। पीड़िता की आपबीती सुनकर वहां मौजूद लोग भी हतप्रभ हो गए। परिवार के साथ पहुंचे स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हुए बवाल और तोड़फोड़ के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आरोपी के खुलेआम घूमने से परिवार हर समय दहशत में रहता है। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। कभी गहने और पैसे देने का प्रलोभन दे रहा है तो कभी धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात जया बलूनी ने परिजनों की शिकायत गंभीरता से सुनते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की समीक्षा कर पीड़ित परिवार की सुरक्षा और कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। इस दौरान प्रदर्शन और आरोपियों की दुकान में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed