फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में भारी बारिश: भूस्खलन से बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद, पिरान कलियर दरगाह परिसर में भरा पानी

Thu, 09 Jul 2026 02:19 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ श्रीनगर गढ़वाल Published by: Renu Saklani Updated Thu, 09 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड के कई प्रमुख मार्ग बाधित हैं। जगह-जगह मलबा आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Heavy Rain in Uttarakhand Badrinath Gangotri Highways Blocked Waterlogging Disrupts Life in Haridwar Roorkee
उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है। कई राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं। वहीं हरिद्वार और रुड़की में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।





चमोली में फरासू स्लाइड जोन में रॉक फॉल के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी, धरासू घाट और नगुण के पास भूस्खलन से कई जगह बाधित है, जहां बीआरओ मशीनों से मार्ग खोलने में जुटा है।

नगुण के पास लगातार पत्थर गिरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हालांकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के पास और टिहरी के सुवाखोली मोटर मार्ग पर रोतु की वैली के पास यातायात बहाल कर दिया गया है। वहीं नाकुरी ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी बंद है।

Heavy Rain in Uttarakhand Badrinath Gangotri Highways Blocked Waterlogging Disrupts Life in Haridwar Roorkee
हाईवे पर गिरा मलबा - फोटो : पीटीआई

फरासू में रॉक फॉल से बदरीनाथ हाईवे बंद

चमोली जिले के फरासू स्लाइड जोन में लगातार हो रहे रॉक फॉल के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोक दिया गया है। एनएच की मशीनें मलबा हटाने में लगी हैं, लेकिन रॉक फॉल जारी रहने से मार्ग नहीं खुल सका है। प्रशासन ने फिलहाल देवलगढ़-चमधार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।

 
Heavy Rain in Uttarakhand Badrinath Gangotri Highways Blocked Waterlogging Disrupts Life in Haridwar Roorkee
टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश, भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

पिरान कलियर दरगाह परिसर में भरा पानी, श्रद्धालुओं में नाराजगी

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद दरगाह साबिर पाक परिसर, बाजारों और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मजार की ओर पानी बढ़ने पर श्रद्धालुओं ने रेत से भरे कट्टे लगाकर पानी को रोका। लोगों ने नालों की सफाई नहीं होने और अतिक्रमण को जलभराव का कारण बताते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दरगाह प्रबंधन को नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rain in Uttarakhand Badrinath Gangotri Highways Blocked Waterlogging Disrupts Life in Haridwar Roorkee
रुड़की में जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की में घरों-दुकानों में घुसा पानी, लोग परेशान

रुड़की में बुधवार देर रात से हुई लगातार बारिश के कारण रामपुर और महिग्रान मोहल्लों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। लोगों को घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आवाजाही में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather:  भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी में पांच गांवों का संपर्क संकट, प्रदेश में 70 मार्ग बंद

विज्ञापन
Heavy Rain in Uttarakhand Badrinath Gangotri Highways Blocked Waterlogging Disrupts Life in Haridwar Roorkee
कर्णप्रयाग: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें मलबा और पानी से पटी सड़कें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लंढौरा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
लगातार दो दिनों की बारिश के बाद लंढौरा कस्बे के अंबेडकर कॉलोनी, पठानान, गुर्जरवाड़ा और माता हसन वाला बाग समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। मुख्य सड़कें और गलियां भी जलमग्न रहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी जल निकासी व्यवस्था और राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed