फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Delhi-Yamunotri Highway Blocked Due to Debris Rain Flood situation in Haridwar

Uttarakhand Weather News: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से यातायात ठप, हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात

Thu, 09 Jul 2026 10:21 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (विकासनगर/ हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (विकासनगर/ हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Thu, 09 Jul 2026 10:21 AM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Delhi-Yamunotri Highway Blocked Due to Debris  Rain Flood situation in Haridwar
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार बारिश के चलते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो झरने के समीप मलबा, मिट्टी और पत्थर आने से यातायात बाधित हो गया है। मार्ग बंद होने के बाद मौके पर विभागीय जेसीबी मशीन लगाई गई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:00 बजे मलबा आने के कारण मार्ग बंद हुआ था, जिसे सुबह 6:00 बजे खोल दिया गया। हालांकि बारिश जारी रहने और दोबारा मलबा, मिट्टी व पत्थर गिरने के कारण मार्ग फिर से बंद हो गया। मौके पर जेसीबी और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। मलबा और पत्थर गिरना बंद होने के बाद मार्ग खोले जाने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

 

देवाल-लोहाजंग सड़क भी बंद
चमोली जनपद में देवाल-लोहाजंग सड़क गमलीडगाड के पास मलबा आने के कारण बंद हो गई है। सड़क खोलने के लिए कार्रवाई की जा रही है।


हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात
हरिद्वार के दुधाला दयालवाला गांव में बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वीडियो मानस मित्तल ने ग्राम प्रधान यशपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather:  भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी में पांच गांवों का संपर्क संकट, प्रदेश में 70 मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून राजपुर रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
देहरादून के राजपुर रोड स्थित एनआईईपीवीडी के समीप पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed