फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KC Venugopal arrived Dehradun holding meeting with the district and city unit president

Dehradun: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल, जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ कर रहे बैठक

Thu, 09 Jul 2026 03:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Jul 2026 03:44 PM IST
सार

 केसी वेणुगोपाल पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
KC Venugopal arrived Dehradun holding meeting with the district and city unit president
केसी वेणुगोपाल पहुंचे देहरादून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे पहले आज वह जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक ले रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि वह पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय महासचिव के दौरे से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed